महासुमंद

महासमुंद : रिटायर्ड कृषि विकास अधिकारी के घर चोरी मामला दर्ज

महासमुंद. भोजराम पटेल ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जगत विहार कालोनी महासमुंद में परिवार के साथ निवास करता है कृषि विकास अधिकारी के पद से 2019 में रिटायर्ड हुआ है । दिनांक 10. अगस्त को सुबह 11 बजे वह परिवार सहित घर में ताला लगाकर रक्षा बंधन पर्व मनाने हेतु जगदलपुर गये थे कि दिनांक 13 अगस्त को सुबह 06.00 बजे पड़ोसी घनश्याम साहू ने फोन कर बताया कि आपके घर का चैनल गेट एवं ग्लास वाले दरवाजा का सेंटर लाक टूटा है। की जानकारी मिलने पर वह अपने पुत्र प्रकाश पटेल के साथ वापस महासमुंद शाम करीब 05.30 बजे घर पहुंचकर देखे कि सामने का चैनल गेट का ताला टूटा था जिसे खोलकर अंदर गये वहां भी कमरे का दरवाजा का ताला टूटा था दरवाजा खुला था अंदर जाकर देखे तो कमरे मे रखे आलमारी का दरवाजा टूटा हुआ था उसके अंदर का लाकर भी टूटा था जिसके अंदर 03 नग सोने का हार, 02 नग सोने की अंगूठी, 02 नग सोने का कान का झूमका, 02 नग सोने का बाली और 02 नग सोने का सिक्का (10-10 ग्राम का), 01 नग सोने का मंगल सूत्र, 02 नग सोने का चैन कीमती जुमला करीबन 150000 रूपये को कोई अज्ञात चोर दरवाजा एवं आलमारी में लगे ताला को तोड़कर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 457-IPC, 380-Ipc के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!