महासुमंद

महासमुंद:कलेक्शन की रकम पर चोरों की नजर, स्कूटी की डिक्की से  नगदी रकम ले उडे  चोर

महासमुंद। शहर के बीटीआई रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने खड़ी स्कूटी की डिक्की से 58 हजार 130 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। किराना दुकान का व्यवसाय करने वाले मेघबसंत कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 19 अक्टूबर 2026 की है। पीड़ित अपने कलेक्शन की नगद राशि 58,130 रुपये एक बैग में रखकर स्कूटी की डिक्की में रखे हुए था और अपनी दुकान जा रहा था। दोपहर करीब 3:25 बजे वह बीटीआई रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने स्कूटी खड़ी कर बैंक के अंदर चला गया। लगभग 3:35 बजे वापस लौटने पर उसने पासबुक रखने के लिए स्कूटी की डिक्की खोली, तो उसमें रखा बैग गायब मिला। बैग में कलेक्शन की 58,130 रुपये की नकदी रखी हुई थी।
पीड़ित ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर डिक्की से बैग चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उसने अपने भतीजे सौरभ लुनिया को भी दी। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!