महासमुंद: तू कौन होता है छुडाने वाला कहकर ईट से पिटाई जानिए मामला

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर ईट से मारपीट का मामला सामने आया है। कल्याण अग्रवाल ने पुलिस को बताया वह कुम्हार पारा वार्ड नं0 25 महासमुंद में रहता है । कक्षा 04थीं तक पढाई किया है। घरेलु काम करता है । दिनांक 30.04.2026 को अपने घर में था तभी रात्रि करीब 10.30 बजे बाहर लडाई झगडा का आवाज आया तो घर से निकलकर देखा तो छोटे बेटे लोकेश कुमार अग्रवाल को मोहल्ले का कुलदीप ध्रुव गंदी गंदी गाली गलौच कर झुमा झटकी कर रहा था जिसे छुडाने गया तो कुलदीप ध्रुव तू कौन होता है छुडाने वाला कहकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा और पास में रखे ईंट से बांए हांथ को मारा है । तथा जान से मार देने की धमकी देने लगा । मारपीट से बांए हांथ कोहनी में चोंट लगा है । घटना को छोटे भाई संजय अग्रवाल एवं दिनेश अग्रवाल देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























