महासमुंद: यहां के सर्विस सेंटर से कार ले उड़े चोर

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत सर्विस सेंटर से कार चोरी का मामला सामने आया है। सुनिल कुमार कोरी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नगपुरा पो0 सिरगिट्टी बिलासपुर छ0ग0 का निवासी है अभी वर्तमान पता वर्धमान स्कुल के पास बोरिया रोड कृष्णानगर संतोषी नगर रायपुर में रहता है । विगत 05 वर्ष से स्पर्श आटोमोबाईल बेलसोंडा महासमुंद में सर्विस मेनेजर का कार्य कर रहा है । दिनांक 02.03.2026 को संदीप शर्मा के द्वारा अपनी वाहन क्रं. CG11AT1604 डिजायर को मरम्मर कराने छोडा था जिसका कार्य होने के बाद कम्पनी परिसर में रखा हुआ था दिनांक 30.04.2026 के रात करिबन 02.00 के आसपास कम्पनी का चौकी दार लक्ष्मीनारायण के द्वारा बताया की परिसर में रखे वाहन क्रं. CG11AT1604 डिजायर को अज्ञात चोर गेट के ताला को तोडकर चोरी कर लेकर चला गया सुबह 09.30 आया तो घटना स्थल देखकर चोरी गये वाहन का पता तलाश किया नहीं पता चला वाहन की किमत 4.20 लाख रू. का है पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























