बसना

बसना: बेटे ने की बाप की पिटाई मामला दर्ज

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत  शराब के नशे में आकर   बेटे ने अपने पिता की  डंडे से पिटाई कर दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है  ।उद्धव कोसरिया  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम रामपुर का निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढाई किया है भटगांव में प्राईवेट नौकरी करता है घर में   माता पिता एवं बडे भाई परिवार सहित रहते हैं  बड़ा भाई डिग्रीलाल कोसरिया कोई काम नही करता है घर में झगड़ा विवाद कर मारपीट करता रहता है व जान से मारने की धमकी देता रहता हैं दिनांक 01/05/2026 को रात्रि करीबन 08/00 बजे  बड़ा भाई डिग्रीलाल कोसरिया शराब के नशे घर आया और पैसे मांगने लगा पैसा नही देने पर पिता जगदीश कोसरिया एवं माता गणेशी बाई के साथ झगड़ा विवाद कर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए डण्डा व लकड़ी के पाटा(पीड़हा) से मारपीट किया मारपीट से  पिताजी जगदीश कोसरिया के सिर एवं मा के सिर दोनो हाथ व दाहिने पैर में चोंट आकर खुन निकल गया मारपीट एवं झगड़ा विवाद करते त्रिलोचन कोसरिया, तेजराम कोसरिया, आनंद कोसरिया व अन्य लोग देखे सुने एंव बीच बचाव किये हैं  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!