बसना

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सम्पत अग्रवाल ने ली दावेदारों की बैठक

बसना(काकाखबरीलाल)। गुरुवार शाम नीलांचल भवन में संरक्षक नीलांचल सेवा समिति सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में बैठक की गई। बैठक में सम्पत अग्रवाल ने कहा कि नगर वासियो के इच्छानुसार नीलांचल सेवा समिति के बैरन तले 15 वार्डो में 15 प्रत्याशी तैयार हो चुका है। साथ ही श्री अग्रवाल ने बताया कि 15 वार्डो में हमारे पास 35 दावेदारों की संख्या है, वर्तमान में प्रत्येक वार्ड में एक से अधिक दावेदार की सूची बनी हुई है, और आगामी एक दो दिनों में बैठक कर पूर्णतः प्रत्येक वार्ड में एक उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया जायेगा।

                         बैठक में कई ऐसे उम्मीदवार हैं, जो राष्ट्रीय पार्टी के नेता भी है, पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पाकर वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद गजेंद्र साहू वर्तमान में पदस्थ है, और मुख्य बात यह है कि गजेंद्र साहू विगत दिन नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बैठक आयोजित की गई थी, जिसमे वार्ड क्रमांक 12 के दावेदार में इनका नाम प्रमुख था, इसके बाद भी बीजेपी के टिकट को ठुकरा कर नीलांचल सेवा समिति में प्रवेश किया और वार्ड क्रमांक 12 से लड़ने के लिए सम्पत अग्रवाल को अपनी इच्छा जाहिर की। 

वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती नारायणी संतराम भरद्वाज एवं कु.पिंकी धृतलहरे, वार्ड क्रमांक 2 से डेनियल पीटर, वार्ड क्रमांक 3 से जितेंद्र कश्यप, किशन अग्रवाल, अमृत चौधरी एवं दयाराम अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 4 से जयंती अग्रवाल एवं सुमित अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 5 से पोषराम धृतलहरे एवं संतराम भारद्वाज, वार्ड क्रमांक 6 से सोनू सोनवानी एवं विजय दास, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती बजाज एवं श्रीमती निषाद, वार्ड क्रमांक 8 से श्रीमती पटवा एवं श्रीमती साव, वार्ड क्रमांक 9 से शीत गुप्ता एवं दिलीप गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 से लोकनाथ डड़सेना, श्याम बंजारा एवं सुरेश नायक, वार्ड क्रमांक 11 से कमल दास, कैशलचंद्र साहू एवं पप्पू भाई, वार्ड क्रमांक 12 से गजेन्द्र साहू एवं श्रीमती विनीता पवन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती सचकपूर, वार्ड क्रमांक 14 से श्री कौशल्या दास, कु. प्रेमबाई दास, कु. आकांक्षा दास एवं श्रीमती गुबासिनी श्याम बंजारा, वार्ड क्रमांक 15 से पंकज महंती, रमेश डड़सेना, निलेन्द्र डड़सेना एवं अचिंत दास इन दावेदारों पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!