नुकीला पत्थर से वार

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में पुराने रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है।शंकर लाल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बिटांगीपाली समनलोर का निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढा है पेंटिंग का काम करता है। दिनांक 07.11.2024 के दोपहर करीबन 03.30 बजे अपने घर के पीछे स्थित खेत मे था खेत के मेड में पिताजी का मठ है जहां से गांव की कुछ महिलायें लकडी ला रही थी जिसे मना किया वहीं पास में कुछ लोंगो द्वारा पेशाब कर दिया गया जिसे मना किया व साधुराम को बोला कि तुम्हारे घर के लोंगो ने वहां पर पेशाब किया है तब उस बात को व पुरानी रंजीश की बात को लेकर साधुराम ने अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया व वहीं पास में पडे धारदार नुकीला पत्थर को उठाकर मार दिया जिससे बांया हाथ की छोटी उंगली व कोहनी के पास चोट आई है। जाते-जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दिया। पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





























