राहुल गांधी एंव पूर्व प्रधानमंत्री पर शर्मनाक बयानबाजी के खिलाफ भंवरपुर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। आज दिनांक 15 फरवरी को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पीढ़ी निर्देशानुसार एंव प्रभारी मोहम्मद अजहर , जिला अध्यक्ष अमन चन्द्राकर विधानसभा अध्यक्ष संजय चौधरी के आदेशानुसार भंवरपुर में युवा कांग्रेस के साथियों ने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा द्वारा राहुल गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के खिलाफ़ की गई शर्मनाक बयानबाजी के खिलाफ भंवरपुर में यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा इस प्रकार बयानबाजी बेहद शर्मनाक एंव निंदनीय है।
उक्त प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल , सागर बारीक, रूपेश वैष्णव, बनवारी जगत सरपंच सलखण्ड, पंकज वैष्णव, पुरुषोत्तम नायक, अलेख पटेल, गोल्डी मानिकपुर, दया नायक, रोहित नायक, अमित चौधरी, संजय चौधरी, सेतकुमार खुटे, भूपेंद्र चौधरी, आर्यन वैष्णव, नितेश देवांगन, छोटू डड़सेना, गीतेश पटेल, दीपक चौधरी, नानू साहू, संजू चौधरी आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।



























