बसना में न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो सर्जरी की उन्नत सेवाएं उपलब्ध

महासमुंद जिले के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो सर्जरी विभाग के तहत दिमाग, नसों और रीढ़ से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार लगातार सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, लकवा, मिर्गी, पार्किंसन, रीढ़ की डिस्क संबंधी समस्याएं, नस दबना, मांसपेशियों की कमजोरी तथा स्मृति संबंधी विकारों का विशेषज्ञ उपचार यहां किया जा रहा है।
अस्पताल में न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh Neurosurgery) की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। वहीं विजिटिंग विशेषज्ञों के रूप में डॉ. अपित अग्रवाल (DM Neuro, AIIMS Delhi) एवं डॉ. पंकज शाह (DNB Neuro) भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
अस्पताल में बच्चों में होने वाली न्यूरो संबंधी समस्याओं एवं सेरेब्रल पाल्सी के उपचार की विशेष सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही उन्नत जांच, आधुनिक उपचार एवं न्यूरो सर्जरी की सुविधाएं भी मरीजों को प्रदान की जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान भारत एवं CGHS योजनाओं के तहत भी उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए मरीज 8461811000 एवं 7773086100 पर संपर्क कर सकते हैं।
































