महासुमंद

महासमुंद:टॉकिंग मोबाइल, एमआर किट और श्रवण यंत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे, परिजनों ने जताया आभार

महासमुंद। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में लगाए जा रहे समाधान शिविर जनसमस्याओं के निराकरण के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सरल और सुगम बना रहे हैं। इसी कड़ी में महासमुंद के लोहिया चौक में आयोजित समाधान शिविर तीन दिव्यांग बच्चों के लिए नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आया।
शिविर में दृष्टिबाधित योगेश चंद्राकर को अध्ययन और संचार में सहायता के लिए टॉकिंग मोबाइल एवं स्पीकर प्रदान किया गया। वहीं हार्दिक को मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक एमआर (मेंटल रिटार्डेशन) किट उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा श्रवण बाधित कान्हा मानिकपुरी को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया, जिससे वे संवाद और सामाजिक गतिविधियों में अधिक सहजता से भाग ले सकेंगे।
परिजनों ने शासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिली सहायता बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!