बसना

बसना में अब महानगरों जैसी हड्डी रोग उपचार सुविधा उपलब्ध

बसना। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात के रूप में अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में हड्डी एवं जोड़ रोगों के आधुनिक उपचार की सुविधा प्रारंभ की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अब मरीजों को हड्डी, जोड़ एवं स्पाइन संबंधी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
अस्पताल में अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल नियमित रूप से अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. अग्रवाल हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, मुंबई एवं अहमदाबाद जैसे महानगरों के प्रतिष्ठित अस्पतालों में सेवाएं दे चुके हैं तथा हड्डी, जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी एवं आर्थ्रोस्कोपी के विशेषज्ञ हैं।
अस्पताल में जोड़ों के दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट की चोट, सायटिका, स्पाइन संबंधी समस्याएं, बच्चों के हाथ-पैरों की विकृतियां, जटिल फ्रैक्चर एवं पेल्विक फ्रैक्चर जैसी बीमारियों का आधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 96 स्लाइस सीटी स्कैन एवं डिजिटल एक्स-रे जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं भी मरीजों को उपलब्ध हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यहां आयुष्मान भारत एवं बीजू कार्ड के माध्यम से भी उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी। हड्डी रोगों की संपूर्ण जांच, परामर्श, इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है।
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!