बसना

बसना:अग्रवाल हॉस्पिटल में निःशुल्क किडनी रोग शिविर 18 जून को, मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को निःशुल्क किडनी रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें किडनी संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।
शिविर में प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल (MBBS, MD, DrNB Nephrology) मरीजों की जांच कर आवश्यक सलाह देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में पेशाब में संक्रमण, किडनी संक्रमण, किडनी की कमजोरी, पेशाब में झाग आना, बार-बार पेशाब होना, यूरिया एवं क्रिएटिनिन का बढ़ना, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर तथा नई एवं पुरानी किडनी संबंधी बीमारियों के मरीजों को विशेष परामर्श दिया जाएगा।
इसके अलावा डायलिसिस एवं उससे संबंधित समस्याओं जैसे परमा कैथ लगाना, डायलिसिस लाइन लगाना और फिस्टुला बनाना आदि विषयों पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!