बसना

अघरिया धाम निर्माण के लिए सक्रिय हुए समाजिक बंधु , कुमार सिंह चौधरी बने अजगरखार परिक्षेत्र अध्यक्ष

बसना(काकाखबरीलाल)। अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बसना के अन्तर्गत परिक्षेत्र अजगरखार के पदाधिकारियों का निर्वाचन एवं राशि संकलन के सम्बन्ध में पर्यवेक्षक हरप्रसाद चौधरी (सचिव), गोपाल नायक,डंकाधर चौधरी,कमल पटेल, लोकनाथ पटेल, संतलाल नायक ,उमाशकंर चौधरी, कुंजमन नायक जी (सरपंच) के उपस्थिति में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें परिक्षेत्र अध्यक्ष कुमार सिंह चौधरी (सरपंच) ग्राम बिजराभांठा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पटेल ग्राम टांगापासा,एवं कोषाध्यक्ष संतोष नायक ग्राम अजगरखार को सर्व सम्मति से निर्वाचित किया गया.

इस बैठक में परिक्षेत्र अजगरखार के समस्त पदाधिकारियों,समस्त ग्राम प्रमुखों एवं समस्त सामाजिक व्यक्ति उपस्थित हुये। एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कुमार सिंह चौधरी जी द्वारा 25000/- रुपये ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र प्रसाद पटेल जी द्वारा 11000/- रुपये ,एवं कोषाध्यक्ष श्री सन्तोष नायक जी द्वारा 2100/- रुपये की राशि अघरिया धाम निर्माण के लिये सहयोग दिया गया ,एवं उपस्थित सभी सामाजिक बन्धुओं द्वारा अघरिया धाम निर्माण में सहयोग देने की बात कही गई,एवं कार्यक्रम के अन्त में पर्यवेक्षक श्री चौधरी जी द्वारा सफल कार्यक्रम के लिये सभी का आभार व्यक्त किया गया.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!