बसनामहासमुंद

भंवरपुर: अनियंत्रित होकर रानी सागर तालाब में समाई कार, सवार दो लोगों की बची जान; क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया वाहन

भंवरपुर। स्थानीय रानी सागर तालाब  के सामने अमली खइहा तलाब के पास देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अनियंत्रित होकर एक तेज रफ्तार कार सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, कार देर रात मार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन सीधे रानी सागर तालाब  के सामने अमली खइहा तलाब के गहरे पानी में उतर गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

संकेतक ना होना बना हादसे की वजह

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरे में तीव्र मोड़ और तालाब किनारे किसी भी प्रकार का संकेतक, रेडियम पट्टी या सुरक्षा रेलिंग न होने की वजह से चालक को रास्ते का सही अंदाजा नहीं हो सका। नतीजतन, वाहन सीधे सड़क किनारे तालाब में उतर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

क्रेन बुलाकर कार को तालाब से निकाला गया बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। पानी में डूबी कार को बाहर निकालने के लिए मौके पर हाइड्रा क्रेन बुलाई गई। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद क्रेन की मदद से कार को पानी से खींचकर सड़क पर लाया गया। हादसे में कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!