सरायपाली

सरायपाली :छिबर्रा मोड के पास बाईक की ठोकर से ड्रायवर को लगी चोट

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में अर्जुन सेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुसमीसरार का निवासी है ड्रायवरी का काम करता है । दिनांक 27/11/2022 को वह मोटर सायकल हीरो एच0एफ0 डीलक्स क्रमांक CG 06 GU 5278 से सरायपाली से कुसमीसरार जा रहा था। उनके साथ मोटर सायकल में विनायक भोई बैठा था। शाम को लगभग 06:00 बजे ग्राम छिबर्रा मोड गिट्टी क्रेशर के पास पहुंचे थे कि सामने तोरेसिंहा की ओर से आ रहे मोट सायकल चालक अर्जुण्डा निवासी संजय अपने मोटर सायकल को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उनके मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उनके सिर, पैर एवं चेहरा में चोट आया था। साथ में बैठे विनायक ने घटना की सूचना कुसमीसरार निवासी विरेन्द्र को दिया तो विरेन्द्र और संजय प्रधान आकर ईलाज के लिये ओम हास्पिटल सरायपाली ले गये। मोटर सायकल चालक संजय दुर्घटना कर वहां से भाग गया था। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!