बसना

बसना में 24 अक्टूबर को लगेगी किडनी रोग ओपीडी, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

बसना। क्षेत्र के किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब बसना में ही किडनी रोग संबंधी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध होंगी। आर्टेमिस शांति अस्पताल, रायपुर के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. करण सराफ 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को बसना पहुंचकर मरीजों को परामर्श देंगे।

यह विशेष किडनी रोग ओपीडी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से क्षेत्र के मरीजों को किडनी संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेने का अवसर मिलेगा।

ओपीडी में चेहरे या पूरे शरीर में सूजन, पेशाब में जलन या खून आना, यूरिया एवं क्रिएटिनिन का बढ़ना, पेशाब कम आना या प्रोटीन आना, यूरिन इंफेक्शन, किडनी स्टोन तथा शुगर एवं ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज परामर्श ले सकेंगे। इसके अलावा महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान सूजन, डायलिसिस एवं किडनी ट्रांसप्लांट से संबंधित समस्याओं पर भी विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य बसना एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को किडनी रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें केवल परामर्श के लिए रायपुर जाने की आवश्यकता कम हो सके।

अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर: 9617242876, 7773086100 एवं 6266944126 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!