बसना
बसना:शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट

बसना। क्षेत्र के ग्राम रेमड़ा में घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुटेला निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी सामाजिक रीति-रिवाज से ग्राम रेमड़ा निवासी खिरोद के साथ हुई थी।
महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता है और घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज करते हुए विवाद करता है। घटना के दौरान पति ने महिला के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा उसके गाल, सीने और सिर के बाल खींचकर चोट पहुंचाई, जिससे उसे दर्द और पीड़ा हुई। घटना को उसके सास-ससुर ने भी देखा और सुना है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) एवं 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1































