महासुमंद

महासमुंद:चाकू की नोक पर लूटपाट, फ्लेक्सी लगाने आए युवक पर किया हमला

महासमुंद। शहर में लूटपाट की घटना सामने आई है। फ्लेक्सी लगाने के काम से महासमुंद आए एक युवक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर नगदी और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घायल युवक का उपचार महालक्ष्मी अस्पताल महासमुंद में कराया गया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम भोजपुर, थाना कापू, जिला रायगढ़ निवासी युवक अपने साथी कमलेश यादव के साथ 26 अक्टूबर को फ्लेक्सी लगाने के काम से महासमुंद आया था। 29 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे दोनों सीतली नाला के पास एक किराना दुकान से राशन सामान लेकर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उनसे रुपये की मांग की।

आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर एक युवक ने खुद का नाम सदानंद गांडा बताते हुए चाकू निकाल लिया और पैसे व मोबाइल देने की धमकी दी। विरोध करने पर उसने युवक की बाईं जांघ पर चाकू से वार कर दिया। वहीं उसके साथी ने मारपीट की, जिससे पीड़ित सड़क पर गिर गया।

इसके बाद दोनों आरोपी पीड़ित के पास रखे 60 रुपये नकद और रियलमी 11X 5G मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है, लूटकर ले गए। आरोपियों ने उसके साथी कमलेश यादव का रेडमी नोट 9 मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है, भी लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने अपने साथी परसु दास को जानकारी दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए महालक्ष्मी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!