बसना

बसना में 24 अक्टूबर को लगेगी हृदय रोग ओपीडी, रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे मरीजों का उपचार

बसना। क्षेत्र के हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब बसना में ही हृदय रोग संबंधी विशेषज्ञ परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। नारायणा हेल्थ एमएमआई हॉस्पिटल, रायपुर और अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया जाएगा।

इस ओपीडी में एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. पाढ़ी (एमबीबीएस, एमडी, डीएम-कार्डियोलॉजी) मरीजों को परामर्श देंगे। ओपीडी सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को हृदय रोग संबंधी विशेषज्ञ सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जांच और परामर्श के लिए रायपुर जाने की आवश्यकता कम हो।

ओपीडी के दौरान सीने में दर्द, हृदय रोग, हार्ट अटैक की जांच एवं उपचार, हृदय वाल्व संबंधी बीमारियों और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही टीएमटी (ट्रेडमिल टेस्ट), 2डी इको सहित अन्य आवश्यक हृदय जांचों तथा एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी संबंधी परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को परामर्श के लिए पहले से अपॉइंटमेंट बुक कराने की सलाह दी गई है। इच्छुक मरीज अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल का पता बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) है। संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!