बसना

बसना: गाली गलौज मारपीट मामला दर्ज

बसना @काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।शामिया खान  ने पुलिस को बताई कि वह गीतांजली विहार नेहरू नगर बिलासपुर की रहने वाली है  विवाह नफीस बिलाल कुरैशी से दिनांक 02/03/2023 को हुआ था और  शादी के बाद से  पति पसंद नही करता था बात बात पर ताना मारना गाली गलौज करना और मारपीट करता था तुम लंगडी है धोखा देकर शादी किये हो तुम्हे तलाक दे दूंगा कहकर बोलता था। समय के साथ सब कुछ सही हो जायेगा सोचकर सहती रही किन्तु उनके व्यवहार में कोई अंतर नही आया। दिनांक 18/01/2025 को  पति नफीस बिलाल कुरैशी, ससुर हफीज मोहम्मद , सांस अमीना शेख एवं अन्य रिश्तेदारो के साथ  ईच्छा के विरूद्ध   मायका छोडने आकर परित्याग कर दिये।  मना करने पर  घटना स्थल में पति नफीस बिलाल कुरैशी, ससुर हफीज मोहम्मद में साथ अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करना शुरू कर दिये तथा जान से मारने की धमकी दिये मारपीट करने से बाया पैर, सीना, पीठ, कंधा में चोट लगा घटना को सैफ खान, कलीम खान, अमीन खान, नदीम खान देखे सुने है व बीच बचाव किये है।   पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!