सरायपाली

सरायपाली:बेटे की उधारी का पैसा मांगने पर विवाद थाने पहुंचा यूवक जानिए पुरा मामला

सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लिमगांव में उधारी के 200 रुपये को लेकर विवाद होने पर एक ग्रामीण के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही मनोज श्रीवास पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, उसका पुत्र अमरनाथ चौहान गांव के मनोज श्रीवास से 200 रुपये उधार लिया था। 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे मनोज श्रीवास उधारी की रकम मांगने उसके घर के आंगन में पहुंचा। उस समय उसका पुत्र घर पर मौजूद नहीं था और वह स्वयं दुकान से सामान लेने गया था।
पीड़ित ने बताया कि जब वह वापस लौटा, तो मनोज श्रीवास उधारी की रकम नहीं मिलने की बात कहते हुए चिल्ला रहा था। इस पर उसने अपने पुत्र के सरायपाली जाने और लौटने पर रुपये दिलवा देने की बात कही। आरोप है कि इससे आक्रोशित होकर मनोज श्रीवास ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों तथा डंडे से मारपीट की। घटना में पीड़ित के सिर और बाएं हाथ में चोट आई है।
बताया गया कि इस दौरान पीड़ित की बहू कुमारी चौहान और अंगद चौहान ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। पीड़ित ने सरायपाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में दी गई शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!