भंवरपुरसरायपाली

खरिष्टजन्मोत्सव के अवसर होगा भव्य रैली

संतोष पटेल,काकाख़बरीलाल,भंवरपुर:-नगर सराईपाली में दिनांक 23 दिसंबर 2018 दिन रविवार को मसीही योद्धा युवा समिति सराईपाली की अगुवाई में और समस्त पास्टर्स, प्रचारक, और विश्वासीजनो की उपस्थिति में नगर में पहली बार क्रिसमस रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह एक ऐतिहासिक रैली होगा जिसमें बसना और सराईपाली के मसीही सम्मिलित होंगे। इसमें समस्त डीनोमिनेशन और रोमन कैथोलिक के अगुवे एक साथ पूरे शहरवासी को क्रिसमस एवं नववर्ष की बधाई देंगे। ये रैली इवास स्कूल से दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर बस स्टैंड तक जाएगी। नगर के बीच जयस्तंभ चौक में नगर व देश के नाम प्रार्थना अर्पित किया जाएगा और प्रभु यीशु मसीह के मानव रूप में आने का उद्देश्य बताया जाएगा। इस रैली में विशेष आकर्षण के रूप में चरनी की झांकी, क्रिसमस ट्री की झांकी, कीर्तन दलों का आनंद, सांता क्लास, और led से बाइबिल वचन का प्रदर्शन किया जाना रहेगा। रैली वापसी पश्चात सब के लिए क्रिसमस मिलन समारोह के रूप में प्रीति भोज का आयोजन रहेगा। इस रैली में समस्त विश्वासी सादर आमंत्रित हैं। आइये और आशीषित होइए।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!