चेहरा टेढ़ा हो या बोलने में हो परेशानी, लकवा के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सलाह

बसना । लकवा (स्ट्रोक) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें समय पर पहचान और उचित उपचार मिलने से मरीज की जान बचाने के साथ ही शारीरिक क्षति को कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा लोगों को लकवा के शुरुआती लक्षणों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली के अनुसार, लकवा के लक्षण सामने आने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। इसके प्रमुख लक्षणों में बोलने में कठिनाई, चेहरे का एक तरफ टेढ़ा हो जाना, चलते समय असंतुलन, अचानक चक्कर आना या बेहोशी, हाथ-पैरों में अचानक कमजोरी तथा शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन शामिल हैं।
चिकित्सकीय विशेषज्ञों के अनुसार, इन लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। समय रहते पहचान, उचित जांच और विशेषज्ञों के उपचार से मरीज के स्वास्थ्य में बेहतर सुधार की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली की सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां आयुष्मान कार्ड एवं CGHS के माध्यम से पात्र मरीजों को नियमानुसार निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
अस्पताल बसना, जिला महासमुंद में स्थित है। अपॉइंटमेंट एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000 और 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।





























