बसना

बसना:घर से निकालने की बात पर विवाद, युवती से मारपीट का आरोप

बसना। ग्राम चारेभठ्ठी में घर से निकालने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवती के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 24 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। मारपीट में युवती के सिर, पीठ और हाथ में चोटें आई हैं। उसका उपचार बसना के शासकीय अस्पताल में जारी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सुवर्णा बारिक के साथ घर से निकालने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान दिवाकर बारिक, सविता साहू, सुनीता प्रधान और गोसाईराम बारिक ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के व डंडे से मारपीट की।
घटना की सूचना डायल 112 को मिलने पर घायल युवती को शासकीय अस्पताल बसना पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव के सरपंच नवलीन मांझी, मधु डाक बाबू सहित अन्य ग्रामीणों ने घटना को देखा-सुना और बीच-बचाव किया। मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!