तुमगांव:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, बायां हाथ टूटा

तुमगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर अमावश मोड़ तुमगांव तिराहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक रिखीराम यादव (32 वर्ष), निवासी ग्राम मुस्की का बायां हाथ टूट गया। वहीं सिर, चेहरे और पैर में भी चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को रिखीराम यादव अपनी होंडा साइन 100 मोटरसाइकिल क्रमांक CG04QV7527 से निजी काम से तुमगांव आया था। काम निपटाकर वह वापस अपने गांव मुस्की जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11:25 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच NH-53 पर अमावश मोड़ तुमगांव तिराहा के पास पटेवा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक WB23E0793 के चालक धनंजय कुमार यादव ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रिखीराम सड़क पर गिर पड़ा और उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा सिर, चेहरे और पैर में भी चोटें आईं। मामले में घायल के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।



























