महासुमंद

महासमुंद:पैसे देने से मना किया तो ब्लेड से किया हमला, बीच-बचाव करने वाले युवक से भी मारपीट

महासमुंद। सुभाष नगर मंडी गेट के पास पैसे देने से मना करने पर एक युवक ने गाली-गलौज करते हुए ब्लेड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक से भी हाथ-मुक्का से मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 22 सुभाष नगर निवासी खिलेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 सितंबर को वह अपने साथी अमित दास के साथ मोटरसाइकिल से बैंक से घर लौट रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों सुभाष नगर मंडी गेट के पास पहुंचे, तभी सुधान ओडिया ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाकर खाने-पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे ब्लेड से खिलेश पर हमला कर दिया। ब्लेड लगने से उसके बाएं सीने में चोट आई।
घटना के दौरान अमित दास ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथ-मुक्का से मारपीट की। हालांकि अमित को बाहरी चोट नहीं आई। घटना आसपास के लोगों ने देखी और सुनी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!