महासमुंद

महासमुंद:चाकूनुमा हथियार के साथ युवक धरा गया

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम खैरा पुलिया मेन रोड-353 के पास एक युवक को चाकूनुमा लोहे के हथियार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को सउनि रनसाय मिरी हमराह आरक्षक रफिक रजवानी के साथ शासकीय वाहन से पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर खैरा पुलिया के पास घूम रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ की। उसकी पहचान गौरव प्रधान (20), निवासी नया रावणभाठा वार्ड क्रमांक 30, महासमुंद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 12 इंच लंबा लोहे का चाकूनुमा हथियार बरामद हुआ। हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!