महासमुंद

महासमुंद:एचडीएफसी बैंक में कार्यरत एमबीए युवती लापता, मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवती कोमल पंडा के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां संतोषी पंडा ने थाना महासमुंद पहुंचकर अपनी बेटी के लापता होने की मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 147/2026 कायम कर मामले की जांच और पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कोमल पंडा रायपुर स्थित एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है और एमबीए तक शिक्षित है। वह 14 जून 2026 को अपने घर महासमुंद आई थी। 16 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे वह घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों को उसके रायपुर में होने की आशंका है।
यह है युवती का हुलिया
लापता युवती की उम्र 26 वर्ष, लंबाई लगभग 5 फीट 4 इंच, चेहरा गोल और बाल काले हैं। लापता होते समय उसने पीले रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। उसके दाहिने हाथ पर मुरली और मोर पंख का टैटू बना है। वह हिंदी, छत्तीसगढ़ी और उड़िया भाषा बोलती है।
पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना संबंधित थाना-चौकियों और डीसीबी शाखा को भेज दी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(3) के तहत भी कार्रवाई करते हुए विवेचना शुरू की गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!