महासमुंद
महासमुंद जिले में अब तक 56 मरीज जीत चुके हैं कोरोना से जंग

रामकुमार नायक,महासमुंद(काकाखबरीलाल)।जिले में कोरोना संक्रमित पीड़ित मरीजों में लगातार सुधार हो रहा हैं। अब तक जिले में 56 कोविड-19 से संक्रमित मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिाखबरीलालली अद्यतन जानकारी के जानकारी के अनुसार रविवार 21 जून 2020 को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें चिकित्सालयों से छुट्टी दे दी गई हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार 22 जून 2020 की देर शाम समाचार लिखे जाने तक जिले से कोविड के उपचार के लिए 77 मरीजों को राजधानी के कोविड चिकित्सालयों में रिफर किया गया था। जिनमें से 56 प्रकरणों में मरीजों ने कोरोना (कोविड-19) से जंग जीत ली हैं और कोविड-19 के पॉजिटिव से निगेटिव होकर चिकित्सालयों से डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में केवल 20 कोविड पॉजिटिव मरीज ही शेष रह गए हैं, जिनका उपचार अब भी जारी है।
AD#1






















