रायपुर

छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, इन इलाकों में महसूस किए गए झटके

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शाम लगभग 7.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि जगदलपुर से 125 कि.मी. उत्तर पूर्व (ENE) पर आज शाम 7:46 बजे 3.6 रिक्टर की तीव्रता वाला भूकंप आया। इस खबर की पुष्टि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने की है।

बता दें कि इससे पहले मिजोरम, आसपास के अन्य पूर्वोत्तर राज्यों और म्यांमार की सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.5 की तीव्रता के हल्के और 12 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहात होने की खबर नहीं है। हालांकि, कई घरों, इमारतों, चर्च और कम्युनिटी हॉल में भूकंप के झटकों के कारण दरारें पड़ गई हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!