रायपुर

सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई से मिलेगी वेतनवृद्धि, सीएम भूपेश बघेल ने दी मंजूरी

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आयी है, प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई से वेतनवृद्धि को मंजूरी दे दी है। सीएम भूपेश वघेल ने कर्मचारी संगठनों ने मुलाकात के बाद इसकी मंजूरी दे दी है।

बता दें कि कोरोना संकट के कारण सरकारी कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी गई थी जिसके बाद सरकारी कर्मचारी अधिकारी नाराज थे, और वे सरकार के इस फैसले को विरोध में खड़े हो रहे थे। लेकिन आर्थिक स्थिति में धीरे धीरे सुधार होते देख सीएम ने एक जुलाई से कर्मचारियों की वेतनवृद्धि को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!