बसना

बसना:चरित्र पर शक कर पति ने पत्नी से की मारपीट, गला दबाने की कोशिश का आरोप जानिए मामला

 

बसना।घरेलू विवाद के बाद पत्नी से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसके पति ने उसके बड़े पिता के घर पहुंचकर विवाद किया और मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश की।
पीड़िता ग्राम गोहेदादर की निवासी है और कक्षा 12वीं तक पढ़ी है। उसने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व ग्राम गढ़पटनी निवासी अनिष कुमार कैवर्त से उसका प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा है। 13 अक्टूबर 2026 को घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद वह अपने बड़े पिता सुकरू नंद के घर ग्राम बरबसपुर चली गई थी।
पीड़िता के मुताबिक, 16 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे उसका पति अनिष कुमार कैवर्त वहां पहुंचा और किसी अन्य व्यक्ति से बात करने की बात कहते हुए विवाद करने लगा। पीड़िता ने आरोपों से इनकार किया तो पति ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने गला दबाने की भी कोशिश की।
शोर सुनकर बड़े पिता के बेटे लोकेश नंद और मनोज नंद मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!