बसना: मिक्सर ट्रक ने मारी ठोकर मामला दर्ज


बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जन्मजय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सिरको में रहता है साई लाज बसना में प्राईवेट नौकरी करता है तरूण कैवर्त निवासी गढपटनी जीजा है कि दिनांक 13/12/2023 को जीजा तरूण कैवर्त अपने गांव ग्राम गढपटनी के लखेसिंह कैवर्त के साथ लखेसिंह के वाहन टीव्हीएस क्रमांक CG06GY1416 से मडियाडीप उडिसा रिश्तेदारी में गये थे जो मडियाडीप से वापस गढपटनी आते समय उक्त वाहन टीव्हीएस क्रमांक CG06GY1416 को लखेसिंह चला रहा था तरूण कैवर्त पीछे बैठा था लखेसिंह अपने उक्त वाहन को चलाते जैसे ही ग्राम बरोली तिराहा पहुंचा तो उसी समय वाहन मिक्सर ट्रक क्रमांक CG04JC7073 का चालक ने अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर तरूण कैवर्त एवं लखेसिंह को उनके टीव्हीएस मोपेड क्रमांक CG06GY1416 सहित ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से दोनो रोड पर गिर गये जीजा तरूण कैवर्त को सिर, मस्तक, दाहिने हाथ में एवं लखेसिंह को मुंह, चेहरा एवं अन्य जगह अंदरूनी चोटे आया है। उपस्थित लोगो की मदद से वाहन 112 मेरे जीजा तरूण कैतर्व एवं लखेसिंह को सरकारी अस्पताल बसना लाये। उक्त एक्सीडेंट की सूचना परिवार के व्यक्ति के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सरकारी अस्पताल बसना पहुंचा था। सरकारी अस्पताल बसना में प्राथमिक उपचार के बाद डा0 के द्वारा रिफर करने पर उक्त दोनो घायलो को बालाजी अस्पताल रायपुर में और परिवार के लोग ले जाकर भर्ती कराये है जहां पर लखे सिंह एवं तरूण का ईलाज चल रहा है। जीजा तरूण कैवर्त के द्वारा उक्त घटना के बारे में बताने पर घटना के संबंध में जानकारी हुआ है पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.































