बागबाहरा

बागबाहरा: ट्रक के ठोकर से कार क्षतिग्रस्त

बागबाहरा( काकाखबरीलाल).जितेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह चुनाभठ्ठी  गुढियारी रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर का रहने वाला है , प्रायवेट नौकरी करता है। दिनांक 17/12/2023 को अपने कार क्र CG 04 NH 5596 से अपने परिवार वालो के साथ रायपुर से बागबाहरा परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था सुमित बाजार बागबाहरा के पास सामने एक यात्री बस खड़ी होने के कारण बस की पीछे अपनी कार को खड़ा किया हूआ था तभी पीछे से ट्रक क्र CG 04 E 3355 का चालक अपने ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते आकर कार के ड्रायवर साइड के सामने गेट को रगड़ते हुये  पिथौरा चौक की ओर भाग रहा था जिसे आसपास के लोग पकड़े चालक का नाम पता पुछने पर वह अपना नाम तिरथ राम यादव पिता सुखदेव यादव उम्र 23 वर्ष पता वार्ड नं 08 कर्रापारा बागबाहरा का रहने वाला बताया। एक्सीडेंट से कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोंट खरोच नही आया है कार का दाहिना साइड ड्रायवर पास का गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!