बागबाहरा

बागबाहरा: गाली गलौज हाथ मुक्का से पिटाई मामला दर्ज

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल।    आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है। बुधिया बाई  ने पुलिस को बताई कि वह  ग्राम फुलवारी कला थाना बागबाहरा की रहने वाली है। दिनांक 14/03/2025 के शाम करीबन 05.30 बजे  अपने घर से निकल कर बस्ती तरफ जा रही थी ,राधे जगत के घर के पास पहूंची थी तभी राधे जगत का लड़का जितेन्द्र जगत ए‍वं खिलेश्वर जगत द्वारा इस रास्ते से आने जाने के लिए तुम लोगो को मना किये है फिर भी इसी रास्ते से आना जाना करती है कहते  गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे गाली गलौच करने से मना करने पर जितेन्द्र जगत और खिलेश्वर जगत दोनो भाई  दोनो हाथ को कलाई के पास पकड़ कर हाथ मुक्का से मारपीट किये और  धक्का देकर जमीन में गिरा दिये ,जिसे देख विश्राम जगत बीच बचाव कर  उठाया और  घर ले गया । जितेन्द्र जगत एवं खिलेश्वर जगत द्वारा मारपीट करने से दोनो हाथ की कलाई  में चोंट आकर दर्द है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!