बागबाहरा

बागबाहरा: ईंट एवं धारदार वस्तु से पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत ईंट एवं किसी धारदार वस्तु से मारपीट  का मामला सामने आया है।कामिनी यादव ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 09 अचानकपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की रहने वाली है ,कक्षा 09वी तक पढी लिखी है, गृहणी कार्य करती है। दिनांक 22/06/2025 के शाम 05.00 बजे रवि जगत उर्फ बिल्लू की बहन आस्था जगत मार्केट जाने के लिए घर आयी थी जिस बात को लेकर रवि जगत उर्फ बिल्लू द्वारा रात्रि करीबन 10.00 बजे  शराब के नशे में  घर सामने  स्वंय और पति को आकर गाली गुप्तार करने लगा ,गाली गुप्तार करने से मना करने पर रवि जगत  स्वंय को एवं पति गंगाराम विभार के साथ ईंट एवं किसी धारदार वस्तु से मारपीट किया और दोनो को जान से मारने की धमकी दिये है जिससे सिर में कंधा में एवं पति के सिर में चोंट आया है। घटना को आसपास के लोगो ने देखे सुने एवं बीच बचाव किये है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!