बागबाहरा

बागबाहरा:नमकीन दुकान में चोरों ने बोला धावा

बागबाहरा( काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में कैलाशचन्द शर्मा  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड कं. 05, जैन मंदिर के पास बागबाहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । उनके एक दुकान जे.डी. नमकीन भंडार (सिद्धी विनायक नमकीन) जो पब्लिक स्कूल के पास मंडी रोड में स्थित है । दिनांक 14.06.2024 को सुबह अपनी उक्त दुकान खोला तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है, और दुकान के कुछ सामान नगदी गायब है । चोरो द्वारा दुकान की सीमेंट सीट को सेन्ध मारकर चोरी किया गया था । दुकान में रखे निम्नानुसार सामान / नगदी चोरी पाये गये  (1) नकदी सिक्का (अनुमानित) 3200.00 (2) नकदी रूपये 1400.00 (3) सिगरेट गोल्ड फ्लेग 3 पैकेट 270.00 (4) सिगरेट फ्लेग 8 पैकेट 560.00 (5) पानपराग 2 पूड़ा 400.00 (6)पोपट मिक्चर 3 पूड़ा 106.00 (7) मिंट   सिगरेट 5 पैकेट 450.00 (8) गुटका आशिकी 4 पूड़ा 492.00 (9) विमल गुटका 3 पूड़ा 369.00 (10) राजश्री गुटका 4 पूड़ा 492.00 कुल रूपये 7739.00 अक्षरी सात हजार सात सौ उन्चालिस रूपये पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!