बागबाहरा

बागबाहरा:युवती लापता, अपहरण की आशंका पर अपराध दर्ज

बागबाहरा। थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 पिथौरा चौक निवासी 19 वर्षीय युवती के घर से बिना बताए लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 66/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। युवती का अब तक पता नहीं चलने और उसके ठिकाने व सुरक्षा की जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस ने अपहरण की आशंका से इनकार नहीं करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रवि कुमार कोसरिया निवासी वार्ड क्रमांक 09, पिथौरा चौक बागबाहरा ने अपने दामाद डोमेन्द्र कुमार रविदास निवासी परसाडीह के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री  22 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। युवती अब तक घर वापस नहीं लौटी है।

यह है लापता युवती की पहचान

लापता युवती की लंबाई लगभग 4 फीट 10 इंच, चेहरा गोल, आंखें काली, रंग सांवला और बाल काले हैं। घटना के समय उसने फीके गुलाबी रंग का सलवार-सूट और गुलाबी रंग का प्लाजो पहना हुआ था। उसके कानों में टॉप्स और नाक में नथनी है। युवती आठवीं कक्षा तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान युवती के ठिकाने और सुरक्षा की स्थिति अज्ञात रहने के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा उसे ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने की संभावना को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 22 मई 2026 के दिशा-निर्देशों के परिपालन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!