बागबाहरा

बागबाहरा:30 साल से लापता बड़े भाई का नहीं मिला सुराग, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए छोटे भाई ने लगाई गुहार

बागबाहरा । जिले के ग्राम सोहागपुर निवासी एक व्यक्ति का बड़ा भाई करीब 30 वर्षों से लापता है। लंबे समय तक खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर अब पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इधर, छोटे भाई ने अपने लापता भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए शासन से गुहार लगाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोहागपुर निवासी घासूराम गाडा (57 वर्ष), पिता निरंजन गाडा ने अपने बड़े भाई घंसियाराम गाडा (60 वर्ष) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, घंसियाराम 20 मई 1994 को सुबह करीब 10 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
लापता व्यक्ति का हुलिया बताते हुए शिकायतकर्ता ने बताया कि घंसियाराम की लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच, चेहरा गोल, आंखें काली, रंग गोरा और बाल काले हैं। लापता होने के समय उन्होंने नीले रंग की पैंट-शर्ट पहनी थी। वह हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलते हैं।
शासकीय कार्यों में हो रही परेशानी
शिकायतकर्ता के अनुसार, भाई के लंबे समय से लापता होने के कारण धान विक्रय सहित अन्य शासकीय कार्यों और ऋण लेने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन से मामले में उचित कार्रवाई कर अपने भाई का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 63/2026 कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार, लापता व्यक्ति का ठिकाना और उसकी सुरक्षा की स्थिति अज्ञात होने के कारण मामले की जांच की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!