बागबाहरा: पिकप के ठोकर से बाईक चालक की मौत


बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में मनिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लमकेनी मे रहता है खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 23/06/2024 को दोपहर में भतीजा भीखम दीवान एवं उसका दोस्त दुर्गेश दीवान मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GZ 8276 में काम से बागबाहरा को आये थे वापस घर को आ रहे थे जैसे ही ग्राम करमापटपर खल्लारी स्थापना के पास शाम करीबन 05/30 बजे पहुंचे थे उसी समय विपरीत दिशा तेन्दूकोना तरफ से आ रही सफेद रंग का पिकअप CG 06 GW 6908 का चालक अपनी वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चला कर मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GZ 8276 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिसमें भतीजा भीखम दीवान एवं दुर्गेश दीवान गंभीर चोटे लगने से घटनास्थल पर ही फौत हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल बागबाहरा में लाकर रखें । पुलिस ने304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























