बागबाहरा

बागबाहरा :झगडा किये हो कहकर डंडे से पिटाई

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में दुर्गेश सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम लहरोद थाना पिथौरा का रहने वाला है दिनांक 10/02/2023 के दोपहर करीबन 04/00 बजे हरीश यादव का बाराती में ग्राम खोपली गये थे जब वह तालाब के पास रूके थे और अपने दोस्त से फोन पर बात चीत करते गाली गलौच कर रहा था उसी समय ग्राम खोपली का एक व्यक्ति आया और बोला की तुम यहां पर क्यों गाली गलौच कर रहे हो बोलकर वाद विवाद करते हुये वहां से चला गया उसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ तुफान गाडी में बैठकर पिथौरा जा रहे थे कि रेल्वे पुल के पास पहुचे थे उसी समय एक लडका उम्र 24 साल का वहां पर आकर गाडी को रूकने के लिए हाथ दिखाया तो गाडी को रोके उसके बाद वे लडका बोला की तुम लोग मेरे पिता जी के साथ झगडा किये हो बोलकर उनके कालर पकडकर गाडी से बाहर निकल बोला और तब वह और दोस्त गाडी के बाहर आये तब अश्लील गाली गलौच करने लगा तब बाकी बचे दोस्त नुतन ध्रुव , देव पटेल भी गाडी से उतर कर बीच बचाव करने लगे तो उनके साथ भी बहस करने लगा जिसे गाली गलौच करने से मना करने पर आवेश में आकर वही पास में पडे डण्डे को उठाकर सिर के पीछे तरफ मा‍र दिया जिससे सिर से खून निकल रहा था और हाथा पाई होने पर चेहरे में भी चोट लगा है। मरपीट को नुतन ध्रुव साकिन पिथौरा चतुर यादव ग्राम खोपली के लोग देखे सुने बीच बचाव किये है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 431-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!