बागबाहरा
बागबाहरा:घर के सामने से बाइक चोरी, सुबह उठे तो गायब मिली जानिए मामला

बागबाहरा। ग्राम हाथीबाहरा में घर के सामने खड़ी बजाज सीटी 110X मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम हाथीबाहरा निवासी किसान एवं पोल्ट्री फार्म संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह पोल्ट्री फार्म से घर लौटकर अपनी बजाज सीटी 110X मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 6002 घर के सामने खड़ी कर सोने चला गया था। 25 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे पोल्ट्री फार्म जाने के लिए बाहर निकला तो मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला।
चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहन एवं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
AD#1





























