डेलिनिड्स की दुकान में चोर ने बोला धावा

बागबाहरा (काकाखबरीलाल) आरक्षी केद्र में आशीष देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं 03 थाना पारा बागबाहरा का रहने वाला है, डेलिनिड्स की दुकान एवं चाय की दुकान पोस्ट आफिस बागबाहरा के पास है जिसका संचालन करता है, रोज की भांति दिनांक 04/09/2024 के रात्रि 11/00 बजे अपने दुकान को बंद कर ताला लगाकर अपने घर चला गया। दिनांक 05/09/2024 के सुबह 05/00 बजे दुकान आया तो देखा डेलिनिड्स की दुकान की पीछे की ओर टीना सेड कटा हुआ था तब अपने दुकान की ताला को खोला तो देखा दुकान की सामान अस्त व्यस्त बिखरा पडा था गल्ले का ताला टुटा हुआ था तब देखा गल्ला में रखा चिल्हर पैसा करीबन 5000/- रूपये चिल्हर सामान पान मसाला, सिगरेट करीबन 4000/- रूपये को एवं लगे सीटीटीव्ही कैमरा की डीव्हीआर पुरानी इस्तमाली किमती 4000/- रूपये जुमला किमती 13,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























