सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम में 30 अक्टूबर को मूत्र रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, पथरी व मूत्र संबंधी रोगों का होगा उपचार

 

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। झिलमिला, सरायपाली स्थित शुभा नर्सिंग होम में आगामी 30 अक्टूबर 2026 को मूत्र रोग विशेषज्ञ (यूरोलॉजिस्ट) डॉ. योगेश बारापात्रे मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान पथरी सहित विभिन्न मूत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज परामर्श एवं उपचार का लाभ ले सकेंगे।

नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार, डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) मूत्र रोग विशेषज्ञ हैं। शिविर में किडनी स्टोन (पथरी), पेशाब में जलन एवं दर्द, बार-बार पेशाब आना, पेशाब रुक-रुककर आना, मूत्र संक्रमण (UTI) तथा पुरुषों एवं महिलाओं से संबंधित मूत्र रोगों की जांच एवं उपचार के लिए परामर्श दिया जाएगा।

मूत्र संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना जरूरी है। इस अवसर पर मरीज आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।

अपॉइंटमेंट एवं संपर्क: मरीज पहले से समय निर्धारित करने के लिए मोबाइल नंबर 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं।

पता: शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मुख्य मार्ग, झिलमिला, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!