सरायपाली

सरायपाली:पुरानी बातों को लेकर हुआ विवाद, गाली-गलौज कर युवक ने मरोड़ा हाथ

सरायपाली। नगर के वार्ड क्रमांक 11 बाजारपारा स्थित शंकर कॉलोनी में पुरानी बातों को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ट्रक चालक की शिकायत के अनुसार, जोगनीपाली निवासी संदीप भोई ने उसके घर के बाहर हंगामा करते हुए उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए उसका बायां हाथ मरोड़ दिया, जिससे उसे दर्द होने लगा।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे वह ट्रक चलाकर अपने घर पहुंचा था। करीब 7:30 बजे घर के बाहर हल्ला सुनकर वह बाहर निकला, जहां संदीप भोई उसके बेटे अरुण भोई के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पीड़ित ने जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी ने पुरानी बातों को लेकर अपने भाई को धमकी देने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने जान से खत्म करने की धमकी दी और   अश्लील गालियां देते हुए उसका बायां हाथ मरोड़ दिया।

इस दौरान पीड़ित के बेटे अरुण भोई और नेहरू भोई ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!