भंवरपुर

भंवरपुर:पुराने पैसे मांगने पर भड़का युवक, बुजुर्ग से लाठी-डंडे से मारपीट जानिए मामला

 

भंवरपुर। ग्राम कर्राभौना में पुराने पैसे मांगने की बात पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुम्हारी निवासी कैलाशचन्द्र पटेल (60 वर्ष) खेती-किसानी का काम करते हैं। 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे वे ग्राम कर्राभौना में कुंवर बाई की दुकान के पास अपनी मोटरसाइकिल से गुटखा एवं पैसे देने के लिए खड़े थे। इसी दौरान कर्राभौना निवासी माधव प्रसाद सिदार वहां पहुंचा। कैलाशचन्द्र ने जब उससे पुराने पैसे मांगे, तो आरोपी कथित तौर पर पैसे देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

आरोप है कि माधव प्रसाद सिदार ने लाठी-डंडे से कैलाशचन्द्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उनके दाहिने आंख और बाएं हाथ की उंगली के पास चोट आई। घटना को कुंवर बाई सहित अन्य लोगों द्वारा देखे जाने की बात शिकायत में कही गई है।

पीड़ित की रिपोर्ट पर चौकी भंवरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असल नंबरी अपराध दर्ज करने के लिए थाना बसना भेजा है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!