सारंगढ

कोरबा गया था परिवार, पीछे से सूने मकान में लाखों की चोरी DVR भी उखाड़ ले गए चोर

सरसींवा। थाना सरसींवा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोर घर में लगे CCTV कैमरे का DVR रिकॉर्डर भी अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोपालपुर निवासी मंगलू राम साहू (66 वर्ष) 20 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 3:50 बजे अपने परिवार के साथ कोरबा गए थे। 21 अक्टूबर की रात करीब 3:15 बजे जब वे वापस घर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी की जांच करने पर उसका लॉकर भी टूटा हुआ मिला।
आलमारी में रखे सोने के हार, कर्णफूल, पत्ती माला, चारफोकली माला, कान की बालियां, टॉप्स और नाक की फुली सहित अन्य जेवर गायब थे। इसके अलावा चांदी का करधन, पायल, चैन, सिंदूर डिब्बा, चाबी का छल्ला, अंगूठियां और बिछिया सहित अन्य चांदी के आभूषण भी चोरी हो गए। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए जेवरों में पुश्तैनी आभूषण भी शामिल थे। चोर घर में रखे 35 हजार रुपये नकद और CCTV कैमरे का DVR रिकॉर्डर भी ले गए।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
घटना की रिपोर्ट पर थाना सरसींवा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!