खल्लारी : इस गांव की युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

खल्लारी। महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता युवती की पहचान जागृति ध्रुव (19 वर्ष), पिता नंदकुमार ध्रुव, निवासी वार्ड नंबर 12 खल्लारी के रूप में हुई है। युवती के पिता नंदकुमार ध्रुव ने 22 अक्टूबर 2026 को खल्लारी थाने में पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 20 अक्टूबर की दोपहर से घर से लापता है।
लापता युवती का हुलिया: युवती की लंबाई लगभग 5 फीट, चेहरा लंबा, बाल लंबे व काले तथा रंग सांवला है। लापता होने के समय उसने हरे रंग का सलवार-सूट पहना हुआ था। उसके कानों में टॉप, पैरों में पायल और गले में काले रंग का रेशमी धागा है। युवती कक्षा 12वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 46/2026 कायम कर युवती की पतासाजी शुरू कर दी है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित थाना-चौकियों एवं डीसीबी शाखा महासमुंद को भी सूचना भेजी गई है।






























