खल्लारी: डंडे से पिटाई मामला दर्ज

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है। युगेन्द्र कुमार लहरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सेनभाठा थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी है खेती किसानी का काम करता है कक्षा 10 वीं तक पढा लिखा है कि दिनांक 21.01.2025 को अपने चाचा के लड़का गुमेन्द्र लहरे के बारात हेतु अन्य परिजन एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम कन्हारपुरी आया था जहां वधु पक्ष द्वारा नास्ता पानी हेतु जय स्तम्भ चौक के पास बैठाया गया था उसी दौरान रात्रि करीबन 10 बजे गांव के 02 व्यक्ति आकर बिना कारण के अश्लील गाली गुप्तार करते हाथ डंडा से मारपीट करते जान से मारने की धमकी दिये है उक्त दोनो लड़को का नाम पता करने पर एक लच्छू भारद्वाज तथा दूसरा कान्ता सोनवानी होना पता चला है उनके द्वारा मारपीट करने से दाहिने हाथ, सिर, आंख के बगल में चोट आई है बीच बचाव करने आये नोहर दास लहरे, सुकलाल टंडन एवं गिरवर राज लहरे से भी उक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देते मारपीट किये है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























