खल्लारी: ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते साईकिल को मारी ठोकर

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रेक्टर चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते साईकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।पुनम निषाद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डुमरपाली का निवासी है कक्षा 8 वीं तक पढा है रोजी मजदूरी करता है दिनांक 14.06.2025 को रात्रि करीबन 09 – 10 बजे पिता जी शिव कुमार निषाद खाना खाकर सायकल से तलाब रखने के लिए घर से तौराहा बांध तलाब जा रहा था गांव के गली में उत्तम दीवान के घर के सामने पहुंचा था कि महेन्द्रा ट्रेक्टर का चालक लकेश्वर सिन्हा पिता रामजी सिन्हा साकिन डुमरपाली का अपने ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कट मारते हुए पिताजी शिव कुमार निषाद के सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ट्रेक्टर का ट्राली का चक्का पिताजी के पेट के बीचों बीच चलने से पेट, कमर, दाहिने हाथ में चोट आया है। घटना के संबंध में गांव रोमन दिवान देखे है और घर में आकर सूचना दिये पिताजी को प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ले गये, वहां से रिफर करने पर एम्स हास्पिटल रायपुर में भर्ती किये, जहां ईलाज चल रहा है। पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















